मोदी सरकार ने जो संकल्प लिया पुरा किया, आज हर गांव बिजली से हो रहे रोशन-सांसद सुधीर गुप्ता ने सिंगोली मंडल में किया जनसंपर्क

मंदसौर/नीमच: 10 वर्षो में मोदी जी ने हर उस वर्ग की चिंता की है जिसे कांग्रेस ने बदहाली जीवन जीने को मबजुर कर दिया था।  करोडों लोग अधेरे में जिंदगी गुजारते थे। बच्चों को पढाई के लिए रोशनी तक नहीं मिलती थी। जब से मोदी को अवसर मिला हर गांव तक बिजली पहुंचाने का काम संपकल्प लिया पुरा किया है। मंदसौर संसदीय क्षेत्र का ऐसा कोई गांव नहीं जहां बिजली ना पहुंची हो। इसी तरह हमने पानी की समस्या के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया। विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। मोदी सरकार गांव की बहानों को सशक्त करने में जुटी है। अब मोदी ने गारंटी दी है कि 3 करोड बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। यह बात भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने सिंगोली मंडल के ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता का जगह-जगह पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। बुधवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने सिंगोली मंडल के अथवा, डाबडा, बिलखंडा, कदवासा, रेतपुरा, पिपरवां, झांतला, शेनातताई, पिपलीखेडा, परलाई, अम्बा, कोज्या, कछाला,पटियाला, फुसरिया, बडी, धनगांव, थडोद, धारडी में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि है। दस वर्षो में मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य हुआ है। चाहे नीमच सिंगोली मार्ग के उन्नयन कार्य की स्वीकृति, रेलवे के दोहरीकरण, शिक्षा,स्वास्थ्य हो हर क्षेत्र में कार्य हुए है। मोदी सरकार की किसान हितैशी अफीम निती से क्षेत्र के हजारों किसानों के अफीम लायसेंस बहाल हुए है। नीमच जिले में स्थापित होगी देश की पहली सैमी रिफाइंड मार्फीन उत्पादन इकाई। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र में कई विकास कार्य किए है। आज संसदीय क्षेत्र बिजली पानी शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में कार्य हुआ है। यह सब विकास के कार्य भाजपा सरकार में ही हो रहा है। करोडो रूपए की लागत से नीमच-जावद व्हाया भरभडिया मार्ग हो या सिंगोली के बडी कवई में सोलर प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र को बडी उपलब्धि मिली है। मोदी सरकार ने हर गरीब का अपना मकान हो उसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देकर गरीबों के पक्के मकान का सपना पुरा किया है। गरीब निम्न वर्ग जो इलाज कराने में सक्षम नहीं उनके लिए आयुष्मान योजना तहत पांच लाख तक का इलाज निशुल्क अस्पतालों में मे हो रहा है। प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत अब ग्रामीण अंचल की दशा और दिशा बदल गई है। इतना ही नहीं नल जल योजनाओं के तहत हरं गांवो में हर घरो तक पानी पहुंच रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी, कार्यक्रम प्रभारी वीरेन्द्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल धाकड़, मंडल प्रभारी सतीश व्यास, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी ओर वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More

अरूल अशोक अरोरा मित्र मंडल की सांवलिया धाम पैदल यात्रा 4 फरवरी को,सांवलिया सेठ की भव्य झांकी एवं डीजे ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंडफिया धाम के लिए रवाना होगी