मंदसौर: लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक श्री दिलीपसिंह गुर्जर आज 19 अप्रेल शुक्रवार को नीमच जिले की मनासा विधानसभा के दौरे पर रहेगे। कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर मनासा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो का सघन जनसंपर्क कर आमजन से आर्शिवाद प्राप्त करेगे। इस दौरान उनके साथ लोकसभा प्रभारी एवं मनासा विधानसभा के प्रत्याशी रहे श्री नरेन्द्र नाहटा, नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अनिल चाौरसिया, मनासा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मंगल पाटीदार सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण उनके साथ रहेगे। यह जानकारी देते हुये लोकसभा मिडीया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री सुरेश भाटी, नीमच जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री भगत वर्मा ने बताया कि निर्धारित समय अनुसार श्री गुर्जर सुबह 8.30 बजे रूपावास, 9 बजे लोडकिया, 9.30 बजे नलखेडा 10 बजे ढाकनी, 10.30 बजे अचलपुरा, 11 बजे अरनिया माली, 11.30 बजे लुमडी, 11.45 बजे जालीनेर, दोपहर 12.15 बजे खेतपालिया, 12.30 बजे अल्हेड, 1 बजे पिपलिया रावजी, 2 बजे बालागंज, 3.10 बजे भाटखेडी, 3.45 बजे पडदा, सायं 4.15 रावतपुरा, सायं 4.30 बजे नवलपुरा, 5 बजे खेडली, 5.30 बजे कंजार्डा, 6 बजे बरखेडा, 6.35 बजे चैकडी, 7 बजे बख्तूनी, रात्री 8 बजे धाकडखेडी ग्रामो में जनसंपर्क करेगे। अतः मनासा विधानसभा के समस्त कांग्रेसजनो से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री गुर्जर के दौरा कार्यक्रम में भागीदारी करते हुये उनका आत्मीय भाव से अभिनंदन करे।
