मंदसौर/नीमच: सिंगोली, रतनगढ, डिकेन, सरवानिया महाराज व जावद में मैं हॅू मोदी का परिवार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सांसद गुप्ता ने कहा कि ज़ब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, देश के गरीबों के कल्याण के लिए काम करना शुरू कर दिया। सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सीधे गरीबों तक पहुंचाया। उनकी कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं ने गरीबों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है। इसका प्रमाण यह है कि मोदी कार्यकाल में तकरीबन 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले है। लोगों की आर्थिक स्थिति में ये सुधार मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाओं की शुरुआत को माना जा रहा है, जिसकी वजह से गरीबों का जीवन आसान हुआ है और उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होने कहा कि आने वाले समय में भारत विकसित भारत की ओर अग्रसर है। मोदी ने देश को गौरवान्वित करने वाले पल दिए। मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों का यह सीधा प्रभाव है। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन खाते जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि डिजीटल क्रांति ने इन योजनाओं का लाभ सीधे अपेक्षित वर्ग तक पहुंचाया है। विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिला है। इसलिए जनता ने भी एक बार फिर मोदी को मौका देने की ठान ली है। प्रत्येक कार्यकर्ता को हर बूथ पर 370 वोट से अधिक से भाजपा को जीताना है। संसदीय क्षेत्र में फिर से विकास की निरंतरता को बनाएं रखने के लिए सांसद सुधीर गुप्ता को जीताना है। इस अवसर पर ओमप्रकाश सकलेचा, जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी, विधानसभा प्रभारी श्याम काबरा, चुनाव संयोजक सुखलाल सेन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंभुलाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, जिला मंत्री श्री सतीश व्यास, मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, नप अध्यक्ष श्रीमती सुगना गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, नपाध्यक्ष सोहन माली , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू भील, नप अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नप अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, सहित हमारे पार्टी पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
