प्रदेश कोंग्रेस की समिति में भानुप्रताप सिंह की नियुक्ति

नीमच: काँग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की इन दिनों जारी चर्चित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश में सुचारू रूप से सफल संचालन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है जिसमें युवा कोंग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठौड को शरीक किया गया है। कॉंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों देश के विभिन्न भागों में जन जागरण के ध्येय से न्याय यात्रा पर हैं। विभिन्न राज्यों से गुजरने वाली यह न्याय यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार मध्यप्रदेश से भी गुजरेगी। इस तारतम्य में यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी बहुत सजगता से सभी प्रबंधों को सुव्यवस्थित स्वस्त्र दे रहे हैं। राहुल गांधी की मध्यप्रदेश में न्याय यात्रा को सुचारू एवं संतोषजनक रूप से सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर इंका नेता पूर्व विधायक रवि जोशी की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय बारह सदस्यीय आवास समिति का गठन किया गया है , जिसमे युवा कांग्रेस भानुप्रताप सिंह राठौड़ की नियुक्ति की गई है।

Leave a Comment

Read More

अरूल अशोक अरोरा मित्र मंडल की सांवलिया धाम पैदल यात्रा 4 फरवरी को,सांवलिया सेठ की भव्य झांकी एवं डीजे ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंडफिया धाम के लिए रवाना होगी