भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि 

नीमच: पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ता सिकलीगर समाज के बीच पहुंचे जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय कि तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए जन कल्याण के कार्य कर रही है।’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।’ कार्यक्रम में भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, पार्षद रूपेंद्र लोक्स, जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान, मंडल महामंत्री तुलसीराम सिकलीगर, सहित हेमराज सिकलीगर, अर्जुन, विनोद, अशोक, सोहनलाल, शंकर सिकलीगर, नितेश, उमेश आदि उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन एवं आभार पुष्कर सिंह चौहान ने माना।

Leave a Comment

Read More

अरूल अशोक अरोरा मित्र मंडल की सांवलिया धाम पैदल यात्रा 4 फरवरी को,सांवलिया सेठ की भव्य झांकी एवं डीजे ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंडफिया धाम के लिए रवाना होगी