नीमच: दिनांक 15 नवंबर 2024 को भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार एवं मध्यप्रदेष षासन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन वृहद स्तर किया जा रहा है। इस अवसर पर नीमच जिला मुख्यालय पर भी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15 नवंबर 2024 को प्रातः 10.30 बजे आयुष भवन, कलेक्टर कार्यालय परिसर, नीमच में किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा।
