सर्व समाज नीमच का गठन


नीमच: सर्व समाज जिला नीमच की संगठनात्मक व्यवस्था बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला नीमच पर आज दिनांक 8 सितंबर रविवार को आयोजित की गई।इस बैठक में सर्वसम्मति से सर्व समाज नीमच के लगभग 90 से अधिक समाजों को प्रतिनिधित्व करने हेतु सर्व समाज नीमच जिला की कार्यसमिति का प्रारंभिक रूप से गठन किया गया। बैठक में सभी समाजों के अध्यक्ष एवम् समाज प्रमुख उपस्थित थे। सभी ने एक राय से सर्व समाज नीमच की कार्यसमिति के गठन को आवश्यक बताया। तत्पश्चात सभी ने सर्वसमाज नीमच की संगठनात्मक व्यवस्था बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव देते हुए और सर्वसम्मति से सर्वप्रथम मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया। इसमें मनोहर अर्जनानि, सुनील सिंहल, सुरेश अजमेरा, बालकृष्ण सोलंकी, बालचंद वर्मा, मनोज स्वर्णकार, सतपाल सिंह छाबड़ा, जंबू कुमार जैन, चंद्रशेखर शर्मा, नवीन खारोल, जगमोहन श्रीवास्तव, पंडित शैलेश जोशी एवं जितेंद्र सोनी को नियुक्त किया गया। तत्पश्चात सर्वसमाज जिला नीमच की कार्य समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वानुमति से राजेश सोनी, दिलीप शर्मा एडवोकेट, गिरिराज सिंह रूपपुरा, कपिल लक्षकार, मुकेश पथरोड, नरेश अहीर, राहुल नीमा, दशरथ खारोल, देवेंद्र लोधा, दीपक मुंदड़ा, प्रमोद पुरोहित, जितेंद्र सोनी (कॉलेज), सुनील खण्डेलवाल, भेरूलाल मालवीय, प्रीतम खारोल, राकेश खंडेलवाल, हरिओम चौहान, संजय चौरसिया, दिनेश शर्मा, दिलीप शर्मा, दलीचंद दरकुनिया को सदस्य नियुक्त किया गया। मार्गदर्शक मंडल एवं कार्य समिति का पुनः वृहद बैठक आयोजित कर विस्तार किया जाएगा। बैठक का संचालन पंडित शैलेश जोशी एवम् दीपक मुंदड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया। आभार श्री बालकृष्ण सोलंकी द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

Read More

अरूल अशोक अरोरा मित्र मंडल की सांवलिया धाम पैदल यात्रा 4 फरवरी को,सांवलिया सेठ की भव्य झांकी एवं डीजे ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंडफिया धाम के लिए रवाना होगी