नीमच: नगर की अग्रणी साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था कृति द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान का आयोजन किया गया है। व्याख्यान कार्यक्रम जांगिड ब्राम्हण भवन ,जवाहर नगर पर रात्रि 8 बजे आयोजित है। यह जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ ने बताया कि राजस्थान साहित्य अकादमी जयपुर के पूर्व अध्यक्ष और साहित्य परिक्रमा पत्रिका के सम्पादक व ख्यात साहित्यकार इंदुशेखर तत्पुरुष विभाजन और आज का भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि श्री इंदुशेखर तत्पुरुष कवि, लेखक ,आलोचक संपादक हैं। उनके अब तक 2 कविता संग्रह खिली धुप में बारिश और पीठ पर आँख प्रकाशित हो चुके हैं। देश के समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में उनके आलेख प्रकाशत होते रहते हैं। श्री इंदुशेखर जी को म.प्र साहित्य अकादमी के .भवानीप्रसाद मिश्र कविता पुरस्कार, विचार मंच कोलकाता के कन्हैयालाल सेठिया सम्मान, सहस्त्राब्दी हिंदी सेवा सम्मान दिल्ली, आदि पुरस्कारों सम्मानित किया जा चुका है।
संस्था के सचिव महेंद्र त्रिवेदी और प्रचार सचिव कृष्णा शर्मा ने शहर के बुद्धिजीवीयों और साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम मे अपने मित्रों सहित पधारने का अनुरोध किया हैं।
